No products in the cart.
Kapali Organik केवल एक ब्रांड नहीं, बल्कि एक भाव है —
एक ऐसा प्रयास, जो भारत की आने वाली पीढ़ियों को जहरीले रसायनों और कृत्रिम जीवनशैली से बचाकर फिर से प्रकृति, स्वास्थ्य और भारतीय संस्कारों से जोड़ना चाहता है।
वर्ष 2018 में भाई राजीव दीक्षित जी की प्रेरणा और गौमाता के आशिर्वाद से शुरू हुई यह यात्रा आज एक संकल्प बन चुकी है —
हर घर के रसोई घर, स्नान घर और पूजा घर को शुद्ध, प्राकृतिक और रसायन-मुक्त बनाने का।
हम मानते हैं कि जो वस्तुएँ रोज़ हमारे शरीर, भोजन और घर का हिस्सा बनती हैं, वे केवल उत्पाद नहीं होतीं, बल्कि हमारे परिवार के स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़ी होती हैं।
इसीलिए Kapali Organik का प्रयास है कि लोगों तक ऐसे शुद्ध, प्राकृतिक और केमिकल-रहित उत्पाद पहुँचें, जो केवल उपयोग की वस्तु न होकर एक सुरक्षित, सात्विक और स्वस्थ जीवनशैली का माध्यम बनें।
साथ ही, हम भारतीय परंपराओं, स्वदेशी विचारों और गौ संवर्धन से जुड़ी उस भावना को जीवित रखना चाहते हैं, जिसने सदियों तक भारत को स्वस्थ, मजबूत और आत्मनिर्भर बनाए रखा।
हमारा विश्वास है कि जब परिवार प्रकृति से जुड़ेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियाँ स्वस्थ शरीर, शांत मन और मजबूत संस्कारों के साथ एक योद्धा की तरह आगे बढ़ेंगी।
Kapali Organik उसी विश्वास की एक छोटी सी शुरुआत है। — *(विनोद धनौरी)*
Founder of Kapali Organik